प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अंगवाली क्षेत्र की विभिन्न देवी मंदिरों में शनिवार 18 जुलाई को माता विपद्तारिनी की पूजा-अर्चना भक्तिभाव व श्रद्धा से की गई।
अंगवाली मंडपवारी चौक स्थित श्रीदुर्गा मंदिर में आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा सैकड़ों की संख्या में आई हुईं व्रतधारियों को सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ पूजा कराई।उन्होंने बताया कि मां विपद्तारिनी की पूजा करने से माताओं की अंदरूनी शक्ति बढ़ती है, जिसके जरिये माताएं अपने पारिवारिक हर संकट व विपदाओं से जूझने में कामयाब होती हैं।
संतोष चटर्जी को पूजा से प्रसाद वितरण में पत्नी चन्दना चटर्जी, भाई विजय चटर्जी, पुत्र आनंद चटर्जी,सोनक चटर्जी सहित परिवार की कई महिलाएं, गांव के कई युवकों ने सहयोग किया। यहां की काली माता मंदिर में पथूरिया निवासी दिवंगत निवारण मुखर्जी परिवार के पुजारी प्रदीप मुखर्जी, मां हीरा मुखर्जी, पत्नी व पारिवारिक सदस्यों की सानिध्य में मां विपद्तारिनी की पूजा की गई। छपरडीह,खाजों-दामोदर नदी संगम तट स्थित शिवालय में आचार्य गौरबाबा द्वारा मां की पूजा विधिविधान से हुई।
![]()













Leave a Reply