प्रखंड के कई जगहों में निकाला गया भगवान शिव की शोभा यात्रा
धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में गाल्होवार में एक मार्च को फागुन माह की कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि को लेकर प्रखंड के कई शिवालयों में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इस अवसर पर गाल्होवार स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तो की काफी भीड़ रही। भक्तगण अपनी मुरादो को लेकर लगातार भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना कर भगवान शंकर को पंतामृत से स्नान कराया।
साथ ही भोले शंकर को तिलक, चंदन, बेल-पत्र, भांग, धतूर, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र और दछिणा चढाकर शिव मंदिरो पर माथा टेका। ब्राह्मणों से आशीर्वाद लेकर गांव ग्राम की सुख समृद्धि के साथ अपने मुरादो को मांगी।
साथ ही रात्री में भगवान भोलानाथ के विवाह पर भगवान शिव-पार्वती, गुरू हनुमान, बंदर, भालू इत्यादि बराती वाले इध्द्र ग्रीध्दो का रूप धारण कर भगवान शिव जी की बारात निकाली गई।
शिव बारात के अवसर पर गाजे बाजे उत्सव हुजूम के साथ शिव मंदिर पर जाकर भगवान शिव और माता पार्वती जी एक दूसरे को माला पहनाकर पुन: भगवान शिव जी का विवाह संपन्न हुआ। यहां उपस्थित भक्तो के बीच प्रसाद खिर पुडी वितरित किया गया।
मौके पर पंचायत के मुखिया डॉ रितलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य छोटी शर्मा, पूर्व उप मुखिया लखन महतो, चेतलाल मंडल, सुनील कुमार मंडल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, अमित कुमार, सूरज पाठक, सोनू प्रजापति, संजय, महादेव, संतोष शर्मा, मिथिलेश कुमार, आदि।
तुलसी प्रसाद, मुकेश वरनवाल, मनोज शर्मा, बबलू ठाकुर, दिप्पू वरनवाल, करम रवानी, मिथिलेश कुमार, राकेश कुमार, ललन ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, संजय सोनी, रमेश मंडल, महेश प्रसाद,चंद्ररीका ठाकुर, चंदन कुमार, किशोर महतो, गांगो महतो, बिनोद ठाकुर, मनसु महतो इत्यादि भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply