Advertisement

अनाबद्ध निधि योजनाओं में निर्माण के साथ रखरखाव अनिवार्य-डीसी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय में 15 जुलाई को जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला योजना क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत अनाबद्ध निधि से प्रस्तावित योजनाओं और वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों यथा एनआरईपी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट व् चास और लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित कार्यों की स्थिति पर चर्चा करते हुए डीसी ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए। बैठक में निधि व्यय का स्वरूप तय करते हुए 15 प्रतिशत पेयजल, 15 प्रतिशत शिक्षा, 30 प्रतिशत आधारभूत संरचना, 15 प्रतिशत सिंचाई, 15 प्रतिशत आजीविका व स्वास्थ्य तथा 10 प्रतिशत आकस्मिक मद पर खर्च का निर्णय लिया गया। उपायुक्त झा ने कहा कि सभी योजनाओं में निर्माण के साथ तीन से पांच वर्षों तक रखरखाव का प्रावधान अनिवार्य किया जाएगा, जिससे परिसंपत्तियों की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए पखवाड़ा और मासिक समीक्षा बैठक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी नाथू सिंह मीणा सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *