रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच समाज में शालीनता और संस्कारों को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए बोकारो के अधिवक्ता विष्णु चरण महाराज ने महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि सम्मानित घरों की बहू-बेटियों को फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फूहड़ और अश्लील रील बनाकर स्वयं को प्रदर्शित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि रील बनानी ही है, तो वह शिक्षाप्रद, संस्कारवान एवं प्रेरणादायक (मोटिवेशनल) होनी चाहिए। ऐसी सामग्री समाज को सकारात्मक दिशा देती है और आमजनों के भीतर अच्छे विचारों एवं संस्कारों को विकसित करती है।
अधिवक्ता महाराज ने कहा कि जब इंसान अपने आचरण और विचारों से समाज के सामने अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करता है, तो उसके प्रति गांव-समाज और उसके फॉलोअर्स के मन में सम्मान और प्रतिष्ठा स्वतः स्थापित होती है। उन्होंने सभी युवाओं, विशेषकर महिलाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का उपयोग समाज निर्माण के लिए करें, ताकि एक स्वच्छ, सुंदर और संस्कारित समाज का निर्माण हो सके।
![]()













Leave a Reply