Advertisement

कतरास के छाताबाद में हनुमान जयंती पर महाभंडारा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 2 अप्रैल को धनबाद जिला के हद में कतरास के छाताबाद पांच नंबर स्थित वार्ड संख्या 2 के श्रीश्री संकट हरण हनुमान मंदिर समिति द्वारा महा भंडारा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा समापन के पश्चात हनुमान जयंती के अवसर पर श्रीश्री संकट हरण हनुमान मंदिर समिति छाताबाद की ओर से महा भंडारा (खिचड़ी भोग) का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

मौके पर समाजसेवी डब्लू हाड़ी, विकासचंद्र दास, राजेश केशरी, बिक्रम ठाकुर, अमर साव, गोपाल हाड़ी, दानी कुमार, दिनानाथ हाड़ी, टिंकू दास, राहुल हाड़ी, मोहन हाड़ी, जयदीप रजक, सागर हरि, विशाल हरि, ओम हरि, उत्तम हरि, अनिवेश हरि, सरवन हरि, रिषभ कुमार रजक, पियुष साव, बिक्रम हाड़ी, सागर दास, पिन्टू हाड़ी, जीतू रजक, वरूण हाड़ी, पियुष हाड़ी के आलावे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालूजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *