ग्रामीणों ने दर्शन कर पिलाएं दूध और जल
धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। कभी-कभी कुछ आश्चर्यजनक घटना लोगों को ईश्वरीय आस्था की ओर प्रेरित करता है। कुछ यही हाल 6 मार्च को हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में देखने को मिला, ज़ब यहां के कई शिवालयों में भगवान शिव साक्षात स्वयं दूध पीने लगे। इसे लेकर शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी।
जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में गाल्होवार स्थित शिव मंदिर में 6 मार्च को भगवान भोलेनाथ साक्षात स्वयं दूध और जल पीने लगे। गाल्होवार सहित खरकी, विष्णुगढ़ प्रखंड के अलावे कई शिवालयों में अद्भुत दृश्य देखने को मिला। ग्रामीणों ने खुश होकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर दूध और जल पिलाया।
ग्रामीण रहिवासियों ने बताया कि भगवान भोलेनाथ स्वयं शिवालयों में प्रकट हो गए। जिससे उनके मुख में दूध व जल देते वैसे पीते जाते थे। इस विषय में हजारों की संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा यहां उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर का दर्शन कर अपने मन्नत मांगे।
ब्राह्मणों ने इस विषय पर कहा कि भगवान की यहै अद्भुत लीला हैं। पत्थर को मानो तो भगवान, ना मानो तो पत्थर। भगवान सभी के हृदय में वास करते है। भगवान सभी का भला और कल्याण करें। भगवान भोले को जल और दूध पिलाने के लिए दिन भर हजारों की संख्या में भीड़ देखने को मिली।
![]()












Leave a Reply