Advertisement

नहरचौक अंगवाली में जीसीबी से मेटल के साथ किया जा रहा समतल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग की चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य विभिन्न स्थलों पर तेजी से जारी है।

जानकारी के अनुसार फिलवक्त अंगवाली उत्तरी पंचायत के खास नहर चौक पर बीते जून माह से आमजनों को आवागमन संबंधी हो रही परेशानियों को देखते हुए कम्पनी ने चौक स्थल को जीसीबी से मेटल बिछाकर एवं पानी डालकर रोलर चलाकर समतल किया जा रहा है।

बता दें कि, बीते माह से उक्त स्थल ऊबड़खाबड़ के कारण राहगीरों को पैदल चलना भी दूभर था। कथित कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार पांडेय ने एक औपचारिक भेट में 13 जुलाई को जगत प्रहरी को बताया कि आमजन एवं जन-प्रतिनिधि मन में तनिक भ्रम न रखें। कंपनी गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के लिए प्रयासरत है। बताया कि सड़क किनारे नाली निर्माण, जलापूर्ति पाईप लाइन, चौक पर पूर्व की बिजली खंभे आदि अन्यत्र हटाने का भी कार्य किया जाएगा।
ज्ञात हो कि, अंगवाली उत्तरी पंचायत सहित चलकरी दक्षिणी का झुंझको, कानीडीह, हरलोडीह आदि इलाके में नहर मार्ग मरम्मति कार्य जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *