प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में ललपनिया स्थित तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन में 22 मार्च को मजदूर सगंठन समिति पर लगे प्रतिबंध को झारखंड (Jharkhand) उच्च न्यायालय द्वारा हटाए जाने पर समिति के द्वारा रैली निकाल कर खुशियां मनाइ गयी। रैली टीटीपीएस (TTPS) के विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमण कर सभा मे परिवर्तित हो गया।
आयोजित सभा में मसंस के केन्द्रीय संयोजक समिति के अध्यक्ष बच्चा सिंह ने कहा कि मजदूर सगंठन समिति मजदूरों की आवाज बनकर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उनके हक व अधिकार के लिये निरंतर आवाज उठाते रही है।
विबंडना की बात है कि झारंखड के तत्कालीन रघुवर दास की सरकार द्वारा सगंठन पर प्रतिबंध लगाकर मजदूरों की आवाज को दबाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि बीते 22 दिसंबर 2017 को झारखंड सरकार के द्वारा संगठन को प्रतिबंधित कर दिया गया।
लबे संघर्ष के बाद प्रतिबंध को वापस लेने का आदेश रांची उच्च न्यायालय ने दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के द्वारा कहा गया कि मजदूरों की बात व उनके अधिकार की बात करने वाली सगंठन मसंस के विरुद्ध कोई भी ऐसा सबूत नही पाया गया कि उक्त संगठन को माओवादी का अग्रणी सगंठन माना जाये।
मसंस पर लगे प्रतिबंध को वापस ले लिया गया। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार को मजदूर विरोधी करार देते हुये कहा कि मजदूर विरोधी 4 लेवर कोड के जरिये मजदूरों के सारे अधिकार छिन लिये गये।
मजदूर सगंठन को न्यायालय से मिले न्याय पर सिंह ने आभार जताते हुये कहा कि न्यायालय के आदेश के एक माह गुजरने को चला पर समिति के कार्यालय आदि दस्वावेज नही मिल पाया है, जो दुु:खद विषय है। उन्होंने कहा कि मजदूर सगंठन समिति अब हांथ मे हांथ रखकर चुप मुक दर्शक बनकर बैठ नही सकती है।
उनके अधिकार के तहत मिलने वाले लाभ दिलाने के लिये आंदोलन को तेज करने की बात कही। उन्होंने सगंठन के सदस्यों और प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि पूर्व से भी अधिक एकता बनाकर मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करने की जरुरत है।
सभा की अध्यक्षता ललपनिया संयोजन समिति के अध्यक्ष नागेश्वर मुर्मू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव गंगा पासवान ने किया। मौके पर सारो मुंडा, रज्जाक असांरी, रमेश कुमार महतो, बलदेव मुर्मू, अर्जुन मुर्मू के अलावा प्रदीप कुमार नायर, गोबिन्द राम, नन्दा कुमार, सुरेश पासवान, विनोद मुर्मू सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply