रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड अंतर्गत टांगटोना पंचायत के पूर्व मुखिया एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र नाथ महतो का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे कसमार प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजेंद्र नाथ महतो जनसंघ के समय से ही भाजपा की विचारधारा से जुड़े रहे। वर्ष 2000 में उन्हें भाजपा का कसमार प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया था। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे वर्ष 1978 एवं 2010 में टांगटोना पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने पंचायत विकास, जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय एवं सम्मानित थे।
उनके निधन से कसमार ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि तथा समाज ने एक समर्पित समाजसेवी को खो दिया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में शामिल
गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, भाजपा के वरिष्ठ नेता बाणेश्वर महतो, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो, मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल, पूर्व मुखिया विष्णु चरण महतो, समाजसेवी ज्ञानेश जायसवाल, लोकेश कुमार, सूरज जायसवाल, मुखिया अमरेश कुमार महतो, सुरेन कुमार महतो, राजेश्वर महतो, मनोहर महतो, किशोर कुमार महतो, यदुनंदन जायसवाल, छोगा लाल सिंह, अशोक महतो, तुलसी दास जायसवाल, राजेश पांडेय, तपन कुमार झा, मधु झा, महेंद्र नाथ महतो, श्यामल झा समाज सेवी ईश्वर रजक सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा, “राजेंद्र नाथ महतो का निधन भाजपा परिवार और पूरे कसमार क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन और समाज की सेवा में समर्पित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।” जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो ने कहा, “राजेंद्र नाथ महतो एक कर्मठ, ईमानदार और जनप्रिय जनप्रतिनिधि थे। पंचायत विकास और जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेंगे।”
जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा, “उनका निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है। वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले अनुभवी और सम्मानित नेता थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”
मुखिया अमरेश कुमार महतो ने कहा, “राजेंद्र नाथ महतो का स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा। उनका जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।” भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा, “उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका समर्पण और संघर्ष हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।” मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल ने कहा, “राजेंद्र नाथ महतो सादगी, सेवा और संगठन के पर्याय थे। उनके निधन से भाजपा परिवार ने एक अनुभवी मार्गदर्शक खो दिया है।”
![]()













Leave a Reply