रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटलीकरण अभियान में कसमार प्रखंड की एक सुपरवाइजर टीम ने प्रखंड में नई मिसाल कायम की है। बीएलओ सुपरवाइजर संतोष कुमार महतो (सहायक शिक्षक) के नेतृत्व में कार्यरत बीएलओ की टीम ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने सभी मतदान केंद्रों का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर प्रखण्ड में पहला स्थान प्राप्त किया।
संतोष कुमार महतो के अधीन कार्यरत सभी 10 बूथों के बीएलओ ने मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटलीकरण का कार्य समय पर पूरा कर दिया। प्रखण्ड में ऐसा करने वाली यह पहली बीएलओ सुपरवाइजर टीम बनी है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बीएलओ सुपरवाइजर संतोष कुमार महतो एवं उनकी पूरी टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। साथ ही उन्होंने अन्य बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से भी अपील की कि जिन क्षेत्रों में कार्य अभी शेष है, वहां आपसी समन्वय से अभियान को शीघ्र पूरा करें।
सम्मान समारोह के दौरान एचडीएम किशोर कांत, राजस्व उपनिरीक्षक जमील अहमद, बीएलओ सुपरवाइजर मनोज कुमार तथा बीएलओ नर्मदा देवी, गीता देवी, उषावाला देवी, शकुंतला देवी, सुनम देवी, राज किशोर महतो, कंचन देवी और रेशमी देवी प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply