Advertisement

चट्टी गांव में आयोजित अन्नप्राशन समारोह में कसमार प्रखंड प्रमुख शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के चटी गांव में आयोजित अन्नप्राशन समारोह में कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी शामिल हुईं। उन्होंने नवजात शिशु को आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि अन्नप्राशन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बच्चे के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।
समारोह में गांव के दर्जनों गणमान्य, परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। सभी ने नवजात को शुभाशीष देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *