Advertisement

खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने को लेकर ग्रामीणों से मिला संयुक्त संघर्ष समिति

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड में 1932 की खतियान को आधार मानकर स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर 5 मार्च को संयुक्त संघर्ष समिति के दर्जनों प्रतिनिधि पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली मंडल के चलकरी, झुंझको,अंगवाली, खेड़ो,राजाटांड़ आदि क्षेत्रों में दौरा किया।

दौरे के क्रम में ग्रामीण रैयतों से मिलकर संघर्ष समिति के आह्वान पर आगामी 13 मार्च को करगली खेल मैदान में आहूत विशाल जनाक्रोश रैली सह जनसभा को सफल बनाने की अपील की गई।

इस अवसर पर उपस्थित प्रायः सभी गांव के ग्रामीण आंदोलन को व्यापक सहयोग दिए जाने संबंधी आश्वाशन दिया। टीम में बिनोद कुमार महतो, गौरी शंकर महतो, बैजनाथ महतो, नरेश महतो, प्रेमचंद महतो, कमलेश महतो, आदि।

गौरी नाथ कपरदार, सचिन मिश्रा, देवब्रत जयसवाल, रियाज अहमद, राजकुमार जयसवाल, गौतम पाल, अजय जयसवाल, बलभद्र नायक, राजू अंसारी आदि कई शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *