Advertisement

झारखंड आदिवासी मूल निवासी द्वारा खैराचातर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड आदिवासी मूल निवासी के प्रदेश संयोजक अमरेश कुमार महतो उर्फ अमर लाल महतो के नेतृत्व में 24 मार्च की संध्या कसमार प्रखंड के हद में खैराचातर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी अमरेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड को सिर्फ लूटने के लक्ष्य से विधायक मंत्री बनते हैं। इनका स्थानीय लोगों के हित में कोई सोच नहीं रहा। महतो ने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए एक ही विकल्प स्थानीय लोगों को एकजुटता का परिचय आने वाला समय में देना होगा।

महतो ने कहा कि 1932 खतियान का डर लागू करने के लिए हेमंत सोरेन को दिक्कत होने का खास कारण बाहरी होने का डर रहा है। हेमंत सोरेन झारखंड के स्थानीय लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आने वाला समय में स्थानीय लोग इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *