छंटनी का आदेश वापस लो नही तो प्लांट का होगा चक्का जाम-बी के चौधरी
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट को हड़ताल कराकर बर्बाद करने और फिर निजी हाथों मे बेचने का साजिश करने वाला केंद्र का मोदी सरकार तथा इस्पात सचिव संदीप पौंड्रीक का 29 अप्रैल की संध्या 5 बजे बोकारो के सेक्टर चार स्थित गांधी चौक पर पुतला दहन किया गया।
उक्त बाते झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि सेल मे सबसे अधिक उत्पादन, मुनाफा और कैश कलेक्शन के मामले मे बोकारो स्टील ने इन्हीं मजदूरों के खून पसीना और मेहनत से कीर्तिमान स्थापित किया है। बावजूद इसके 40 प्रतिशत मजदूरों की छंटनी के खिलाफ प्लांट के हर विभाग मे प्रस्तावित जन जागरण जा रहा है।
कहा कि होना तो यह चाहिए था कि राष्ट्रहित मे इतने बड़े उपलब्धि को देखते हुए मजदूरों के बीच लड्डू के जगह सोना का सिक्का देने का इस्पात सचिव के द्वारा आदेश देना चाहिए था। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अपने चाल चरित्र के अनुसार दुधारू रूपी सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान को बेचने के क्रम मे अब गिद्ध दृष्टि बोकारो स्टील सहित सेल पर है। जिसे बोकारो का मजदूर एवं विस्थापित कभी सफल नही होने देंगे, क्योंकि यहां 90 प्रतिशत वैसे मजदूर काम कर रहे है जिनके पूर्वजों ने बोकारो स्टील प्लांट बनने के लिए परिवार का भरण-पोषण करने का एकमात्र रहे साधन खेत खलिहान सब दे दिया। जिसके कारण उनके समक्ष मजदूरी करने के अतिरिक्त कुछ नही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माणिक चंद साह जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, आरबी चौधरी, अनिल कुमार, मानिक चंद्र साह, राजेन्द्र प्रसाद, देवेन्द्र गोराई, ओ पी चौहान, रामा रवानी, रोशन कुमार, दयाल मांझी, सरोज कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, विजय कुमार साह, ए डब्लू अंसारी, नासिर खान, प्रमोद कुमार, मंजीत कुमार, राज कुमार महतो, अंशु कुमार, सरताज अंसारी, गोपाल महतो, अरुण कुमार, फूल चंद मांझी, नरेश यादव, श्रीराम महतो, देवेन्द्र मांझी, सुनील चौधरी, कांता रजवार, अखिलेश प्रसाद, महेश बड़ाइक, राज कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, एस एस पांडेय, पिंटू कर्मकार, इमरान अंसारी, संतोष कुमार चौहान आदि उपस्थित थे।
सेल के बोकारो स्टील प्लांट के 40 प्रतिशत ठेकाकर्मीयों को काम से निकाले जाने के आदेश के बाद मजदूरों मे अपने रोजी रोटी जाने के डर से प्लांट मे अफरा-तफरी का माहौल बना है। जिसके खिलाफ जय झारखंड मजदूर समाज प्लांट मे बीते 23 अप्रैल से आगामी 9 मई तक हर विभाग मे जनजागरण एवं आगामी 12 मई को प्लांट गोल चक्कर पर हल्लाबोल कार्यक्रम पर काम कर रहा है। इसी कड़ी मे 29 अप्रैल को गांधी चौक सेक्टर चार मे झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी के नेतृत्व मे भारी वर्षा के बीच सेल प्रबंधन का पूतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम मे प्लांट से आये हजारों मजदूरों के सामने सेल प्रबंधन को संबोधित करते हुए महामंत्री चौधरी ने कहा कि प्लांट मे मेन पावर की और कितना जरूरत है, इसे आप बखूबी जानते समझते है। कहा कि भारत सरकार से आये छंटनी के आदेश को मानकर प्लांट जो आज उत्पादन, मुनाफा और कैश कलेक्शन मे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, उसे बर्बाद करने पर तुले हुए है। इस तरह की मानसिकता झारखंड प्रदेश स्थित एशिया का सबसे बडा स्टील प्लांट की बर्बादी को जय झारखंड मजदूर कत्तई स्वीकार नही कर सकता है। क्योंकि, मजदूरों मे 90 से 95 प्रतिशत स्थानीय मुलवासी है, जिनके पूर्वजों ने अपने रोजी रोटी का एकमात्र साधन खेत खलिहान बोकारो स्टील प्लांट बनने के लिए दे दिया था। जिसके कारण उनके पास ठेकेदार मजदूर बनकर काम करने के अतिरिक्त और रास्ता नही है।
महामंत्री चौधरी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि इस दुधारू गाय रूपी प्लांट पर पूंजीपतियों की गिद्ध दृष्टी लगी है और एक शाजिश के तहत यह सरकार काम कर रही है। उन्होंने मजदूरों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने रोजी रोटी के साथ परिवार का भरण-पोषण लगातार इसी तरह चलता रहे, इसके लिए आगामी 12 मई को प्लांट गोलचक्कर पर हजारों की संख्या में पहुंचकर हल्ला बोल प्रदर्शन करे, जिससे दिल्ली तक आपका आक्रोश दिखे।
मौके पर संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, एन के सिंह, अनिल कुमार, झामुमो बरीय नेता हसन इमाम अंन्सारी, सी के एस मुंडा, आर बी चौधरी, रोशन कुमार, आर बी सिंह, आई. अहमद, विजय कुमार साह, अभिमन्यु मांझी, अमोद कुमार, तुलसी साहू, दयाल मांझी, ओ पी चौहान, कुमार ऋषि राज, राजा राम सिंह, सरोज कुमार, उत्तम कुमार, मनोज पासवान, जितेन्द्र कुमार सिंह, इमरान अंसारी, सुरेन्द्र शर्मा, सलाउद्दीन अंसारी, अजय महतो, सतेन्द्र कुमार, आर पी दास, बिनोद गोप, राजेन्द्र प्रसाद इत्यादि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply