Advertisement

चिन्मय विद्यालय बोकारो के इशान गोप का कमाल, री-नीट 2026 में AIR 517 हासिल

रंजन वर्मा/कसमार बोकारो। चिन्मय विद्यालय बोकारो के छात्र इशान गोप ने री-नीट 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 517 हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने 720 में से 670 अंक प्राप्त कर 99.972 परसेंटाइल हासिल किया और बोकारो में अव्वल स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं जिले में हर्ष का माहौल है।

सोमवार, 20 जुलाई को इशान अपने माता-पिता के साथ विद्यालय पहुंचे और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार तथा उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा मौजूद रहे। सभी ने इशान को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इशान के पिता भगिरथ गोप केंद्रीय सरकार के कर्मचारी हैं, जबकि माता श्वेता कुमारी गृहिणी हैं। बचपन से ही बायोलॉजी में रुचि रखने वाले इशान ने नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट को अपनी सफलता का आधार बताया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। इशान का लक्ष्य न्यूरो सर्जन बनकर समाज की सेवा करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *