प्रहरी संवाददाता/मुंबई। आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) है, लेकिन मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की निर्भया टीम और महिला बल द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ठ्रीय महिला दिवस से पूर्व शुक्रवार को मुंबई पुलिस के पंतनगर की निर्भया दस्ते ने प्रभात फेरी का आयोजन किया।
इस आयोजन में गृहणी महिलाएं व युवतियों के अलावा आंगनबाडी की महिला कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं की महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुंबई पुलिस जोन 7 में स्थित पंतनगर में आयोजित प्रभात फेरी में एसीपी नेरलेकर,आदि।
सीनियर पीआई (Senior PI) पंतनगर रविदत्त सावंत, पर्यवेक्षक श्रीमती कल्पना जाधव के साथ-साथ निर्भया दस्ते की अधिकारी आदि शामिल हुए। इस अवसर पर शिवसेना के पूर्व अनुमंडल प्रमुख घाटकोपर पूर्व प्रकाश वाणी और पंतनगर थाना क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।
![]()












Leave a Reply