Advertisement

गायत्री ज्ञान मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को बोकारो जिला के हद में कथारा गायत्री ज्ञान परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा को सशक्त और कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के पंजाबी की धर्मपत्नी नीलम पंजाबी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को सशक्त एवं निर्भीक होने की बातें कही। वीणा बहन ने महिलाओं को महत्वपूर्ण समाज में योगदान पर चर्चा की। गोमियां की महिलाओं ने मुख्य अतिथि को तिलक चंदन कर स्वागत किया।

स्थानीय बोरिया बस्ती के बच्चों द्वारा झूमर गीत के माध्यम से स्वागत किया गया। महिला दिवस पर जागरण गीत से उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा देवी ने किया, जबकि संचालन श्वेता सिंह ने सफलतापूर्वक किया।

इस मौके पर बुधन प्रसाद वर्मा, पंचदेव प्रसाद यादव, हनुमान दयाल सिंह, वंदना सिन्हा, अल्पना सिंह, अर्चना शुक्ला, रामप्यारी देवी, गीता देवी, नीलम विश्वकर्मा सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *