धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बन्दखारो मिलनटांड में 8 मार्च को नरकी आजीविका महिला संगठन जेएसएलपीएस के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। साथ ही भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य मिथिला पटेल शामिल हुए। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरुष का सम्पूर्ण जीवन नारी पर आधारित रहता है। कोई भी पुरुष अगर सफल है तो उस सफलता का आधार नारी ही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि जीवन पर्यंत आवश्यक है। इसी सन्देश को याद दिलाने और विश्व भर में महिला शक्ति की उपलब्धियों को उजागर करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है।

मडमो के महिला मंडल के सखी द्रोपदी कुमारी द्वारा समूह के माध्यम से मिले ट्रेक्टर को मुख्य अतिथियों को सवारी करा कर ग्राउंड शेयर करवाएं और महिला सब को दिखाएं कि महिला भी सब कुछ कर सकती है। सिर्फ हिमंत करना चाहिए। इसके लिए उनको अतिथियों द्वारा समानित किया गया।
इस अवसर पर मुखिया महेन्द्र गंझू, मुखिया मुनीलाल महतो, मुखिया रीतलाल महतो, रोमा देवी, घनश्याम महतो, मंडल मीडिया प्रभारी कैलाश महतो, जीबाधन महतो, प्रेमचंद कुमार, हेमंती देवी (भाजपा पूर्वी महिला मण्डल अध्यक्ष), आदि।
नरकी आजीविका संकुल संगठन की सदस्य भारती कुमारी, मनीषा देवी, सावित्री देवी, नारायण महतो, बीएपी सुजीत कुमार इत्यादि भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply