Advertisement

बोकारो जिले में जगह-जगह चला सघन वाहन जांच अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आयेदिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा वाहन चालकों में नियम सम्मत वाहन चलाने को लेकर जागरूकता को लेकर 13 जुलाई को जगह-जगह सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा के सख्त निर्देश के बाद जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के करगली गेट के समीप फुसरो-कथारा मुख्य मार्ग, जरिडीह चार नंबर मोड़, कथारा गायत्री कॉलोनी के समीप असनापानी आदि मार्गो पर खासकर दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी। इस दौरान वाहनों के डिक्की खोलकर तथा बैग आदि की जांच की गयी, ताकि किसी प्रकार का अग्नेयास्त्र अथवा प्रतिबंधित वस्तुओं की आवजाही पर रोक लग सके।

इस क्रम में दर्जनों दोपहिया में बिना हेलमेट तथा तीन सवार वाहनों के ऑनलाइन चालान भी काटे गये। वाहन जांच के क्रम में बेरमो थाना के सहायक अवर निरीक्षक लालबाबू रजक ने बताया कि खासकर युवा वर्ग बिना हेलमेट वाहन चलाने के दौरान असंतुलित अथवा तेज चलाने के क्रम में दुर्घटना का शिकार होकर अपना हांथ पैर तुड़वा लेते हैं अथवा असमय काल के गाल में समा जाते हैं।

बाद में सड़क जाम आदि के माध्यम से प्रशासन को बेवजह परेशान होना पड़ता है। कहा कि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने को लेकर लगातार पुलिस द्वारा वाहन जांच तथा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *