Advertisement

सदाचार समिति बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो परिसदन सभागार में 15 जुलाई को झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक सभापति सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं सदस्य सह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक का उद्देश्य जिले में अनुकंपा आधारित नियुक्ति, पेंशन प्रकरणों और जनहित से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करना था।

जानकारी के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों तक पहुंच की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में स्थापना उप समाहर्ता ने वर्ष 2023 से 2026 तक अनुसंशित 80 मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल कोई मामला लंबित नहीं है।

इस पर सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में भी सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा विभागवार अद्यतन रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वन, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *