रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं’ (लोक संवाद) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने कुल 30 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें भूमि, अतिक्रमण, शिक्षा, पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत, आवास व सड़क जैसी समस्याएं शामिल रहीं।
सुनवाई के दौरान चास प्रखंड के बरपोखर निवासी मेधावी छात्र अष्टम कुमार महतो ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान, बेंगलुरु के बीएससी डेटा साइंस पाठ्यक्रम में नामांकन के बाद आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी दी और शिक्षा ऋण की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को तत्काल शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन कर आवेदकों को शीघ्र राहत प्रदान करें। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply