सेवानिवृत्ति कामगारों के जीवन का हिस्सा-मुनीनाथ सिंह
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सेन्ट्रल कॉलोनी मकोली स्थित आफिसर्स क्लब में इनमोसा ढ़ोरी क्षेत्र के तत्वावधान में 12 नवंबर को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम परियोजना अमलो के मैनेजर मुनीनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में सेवानिवृत्त दो सीसीएल कर्मियों को इनमोसा द्वारा सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। जिसमें सेवानिवृत्त वरीय ओवरमैन अशोक कुमार सरकार और दीपक कुमार शामिल हैं।
मौके पर मुख्य अतिथि मैनेजर मुनीनाथ सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का हिस्सा है, जो सभी कामगार के जीवन मे एक बार आता है। आरसीएमयू शाखा सचिव गणेश मल्लाह ने दोनो सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन इनमोसा अमलो शाखा अध्यक्ष जयराम सिंह ने किया।
मौके पर माइन इंचार्ज संतोष कुमार, सेल आफिसर विवेक कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक कमल कुमार, खुखविंदर सिह, इनमोसा ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष तुलसी महतो, क्षेत्रीय सचिव पवन कुमार सिंह, बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सचिव डी.पी मौर्या, छोटेलाल शर्मा, अनिस कुमार लकड़ा, बालेश्वर पंडित, सुमन कुमार, हीरालाल रविदास, रामाशंकर सिंह, आनंद विश्वकर्मा, शशांक शेखर, प्रमोद सिंह, कमलेश कुमार, जोगा सिंह, विनोद सिंह, राज किशोर मिश्रा, श्रीराम कुमार, निरंजन मिश्रा, राजेश पांडेय, सुखदेव महतो, नागेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply