Advertisement

भारतीय मजदूर संघ प्रदेश संगठन मंत्री का किया गया स्वागत

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। दो दिनों के हजारीबाग प्रवास (Hazaribag Migration) के दौरे पर भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार ने एक मार्च को विष्णुगढ़ प्रखंड का दौरा किये।

जिसमें विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय (Vishnugarh Block Office) बनासो पंचायत नावाटांड न्यू समुदायिक भवन में संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं और ग्रामीण के द्वारा फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम के नेतृत्व में एक बैठक किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार के द्वारा संगठन के कार्यो, नीतियों एवं सिद्धांतो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस बैठक में ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद प्रदेश संगठन मंत्री के द्वारा एक लिखित मांग देने को कहा गया।

उन्होंने इसको अपने बीएमएस डीवीसी कमेटी सहित झारखंड सरकार को मांग पत्र देने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम, संचालन संगठन मंत्री थानेश्वर महतो ने किया।

मौके पर जिला मंत्री शंकर सिंह, जिलाध्यक्ष नवीन सिन्हा, प्रखंड प्रभारी गैलेक्सी गौरव, संगठन मंत्री थानेश्वर महतो, विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम, जिला सह मंत्री मंजू देवी, आदि।

सक्रिय सदस्य तुलो महतो, सहिया ध्रुवा देवी, पारा शिक्षक तिलेश्वर महतो, साहयिका सीता देवी, समाज सेवी रती महतो, सोहर सिंह, बासुदेव राम, संजू देवी, नागेश्वरी देवी, गौरी देवी, सुगिया मोसमात, सुंदरी देवी, बसंती देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *