Advertisement

सीसीएल अमलो द्वारा शुद्ध शीतल पेयजल केंद्र का उद्धाटन व् पेय पदार्थों का वितरण

सीसीएल सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है-पीओ

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) के सौजन्य से 23 अप्रैल को शुद्ध शीतल पेय जल केंद्र का विधिवत उद्धाटन किया गया।

इस अवसर पर पीओ राजीव कुमार सिंह, मैनेजर मुनी नाथ सिंह, प्रबंधक एचआर अभिषेक कुमार सिंहा, सेल ऑफिसर विवेक सिंह एवं यूनियन के सदस्यगण उपस्थित रहे। इस पेजयल केंद्र में सभी आम जनों के लिए शूद्ध एवं शीतल पेयजल की सविधा उपलब्ध रहेगी।

भीषण गर्मी के इस दौर में ठंडा पेयजल खासकर राहगीरों के लिए एक बड़ी राहत और सुकून है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी सहित सभी यूनियन के सदस्य गण ने महिला कर्मियों, सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों, लोडिंग मजदूर, सफाई कर्मियों एवं अन्य हितधारकों तथा सैकडों राहगीरों के बीच ठंडा पेय जल, चना, गुड़, लस्सी एवं ग्लूकोज का वितरण किया।

उद्घाटन के उपरांत पीओ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। कहा कि सीसीएल सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। आगे भी इस प्रकार की पहल जारी रहेगी। कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा सेवा है। राहगीरों को पानी पिलाना पुण्य कार्य है।

मौके पर सर्वेयर अरूण सिंहा, माइंस इंचार्ज संतोष कुमार, माइंस मैनेजर कमल उपाध्याय, पीई अभय नारायण, पीई निलेश कुमार, यूनियन प्रतिनिधि गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, अविनाश सिंह, जय नाथ मेहता, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, आनंद विश्वकर्मा, आशीष झा, मुकेश सिंह, लीलू राॅय, राजन साव, समर सिंह, अनंत सिंह, रवि कुमार, अमन कुमार, संजय मिश्रा, सुशांत राईका, कैलाश महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *