Advertisement

महिलाओं का राष्ट्र और विश्व निर्माण में अहम योगदान-चंद्रकला राव

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बोकारो एवं करगली के ऑफिसर्स क्लब में अर्पिता महिला मण्डल के मार्गदर्शन में कनिका महिला समिति द्वारा बेरमो प्रक्षेत्र में महिला सशक्तिकरण में बहुमूल्य योगदान देने के लिए माधवी दास, भारती देवी, मंजू देवी एवं कामिनी देवी को शाल, श्रीफल और स्मृति स्वरुप पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा चंद्राकला राव ने कहा कि महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण और विश्व निर्माण में मुख्य योगदान दिया है। यह समय नारी शक्ति को सम्मान देने का है। मौके पर कनिका महिला समिति के शिवानी सिंह, सुनीता झा, शालिनी सिंह, नीरजा कुजूर, संगीता साहू, पिंकी मजूमदार, लीला मांझी, सरिता सिंह, कुमारी रेनू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *