मिस्त्री को प्रतिदिन ₹800 व् लेबर को ₹600 मिलेगा तभी करेंगे काम
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र में ठेका मजदूरों ने 4 जून को भी अपना अनिश्चितकालिन आंदोलन जारी रखा है।
जानकारी के अनुसार भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (भाक्रांमसं) के बैनर तले बीते एक जून को जिला के हद में मकोली स्थित कृष्ण चेतना मंदिर में आउटसोर्सिंग में कार्यरत असंगठित बिजली मिस्त्रियों और मजदूरों ने अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन शुरु किया था। आंदोलन के चौथे दिन वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान मजदूरी दर बढ़ती महंगाई के मुकाबले बेहद कम है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। मजदूरों का कहना है कि जब तक वेतन वृद्धि, सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था, समान काम का समान वेतन, दुर्घटना होने पर समुचित इलाज और वेतन सहित अन्य मांगों पर ठोस समझौता नहीं होता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। कहा गया कि सीसीएल ढोरी क्षेत्र में बिजली विभाग के अंतर्गत आउटसोर्सिंग ठेकेदारों के अधीन कार्य करने वाले मिस्त्री और मजदूर अब अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन के लिए आर – पार की लड़ाई लड़ेंगे।
मौके पर सभी मजदूरों ने अपनी -अपनी विचार प्रकट किया। बैठक में तय किया गया कि मिस्त्री को प्रतिदिन ₹800 और लेबर को ₹600 मिलना चाहिए। बैठक मे मुख्य रूप से खिरोधर कुमार सिंह, फागु महतो, यदुनंदन महतो, कैलाश महतो, नारायण सिंह, नूनूचंद महतो, लव कुमार राम, बच्चन यादव, अरुण पांडेय, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद अकबर, रमेश कुमार, मोहम्मद निजाम, प्रह्लाद महतो, नीलकंठ रविदास, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों मिस्त्री और मजदूर मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply