Advertisement

रामचरित मानस महायज्ञ में उमड़ रही है भक्तों की भारी भीड़

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद के करगली गेट स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में 64वां श्रीश्री रामचरित मानस महायज्ञ के छठे दिन 7 मार्च को पूजा अर्चना परिक्रमा के लिए भारी भीड उमड़ पड़ा।

दूर दराज से बच्चे व महिलाएं मेला का आनन्द लेने व पूजा अर्चना करने पहुँचे। वही 7 मार्च की सुबह परिक्रमा करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

इस अवसर पर आयोजित मानस पाठ में महिलाओं ने सामूहिक मानस पाठ किया। मिथिला कुंज अयोध्या से पधारे स्वामी राम बिहारी शरण महराज ने कहा कि माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। वह हमारा कभी अहित नहीं कर सकते हैं।

यज्ञ समिति के मनोज सिंह ने बताया कि जमुई से आये मानस रामायणी मानस सदानंद मिश्र के द्वारा सुबह 7 बजे से 1 बजे तक रामचरित मानस पाठ किया जा रहा है। जिससे करगली गेट के आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *