Advertisement

मॉर्निंग वॉक के युवा सदस्यों द्वारा किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में गाल्होवार पंचायत के मॉर्निंग वॉक के यूवा सदस्यों द्वारा बड़का बोर स्थित फुटबॉल मैदान (Football field) में 19 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

यहां दो दिवसीय होली त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया। साथ ही मिलन समारोह के आयोजन में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बड़ों को प्रणाम कर छोटो को गले मिलकर रंगो का त्यौहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देकर खुशियां बांटे गए।

इस अवसर पर मॉर्निंग वाक (Morning walk सदस्य हिमांशु कुमार, निलेश कुमार, विजेंद्र प्रसाद ने कहा कि होली रंगो का पर्व है। यह पर्व आपसी मतभेद को भुलाकर आपसी प्रेम, एकता, खुशी, भाईचारा व सौहार्द को बढ़ाने का संदेश देता है। वक्ताओं ने कहा कि होली मिलन समारोह सनातन धर्म की परम्परा रही है।

जो सभी समाज के लोगों को गिले शिकवे भुलाकर सद्भाव और भाईचारे के साथ गले मिलने के साथ खुशियां बांटने का एक सुनहरा अवसर मिलता है। कहा गया कि हम सभी को आपस में मिल जुल कर रहना चाहिए। किसी के प्रति द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए। एकता ही देश को महान बनाती है।

होली मिलन के आयोजन के पश्चात मॉर्निंग वॉक योगा प्रतिदिन की भांति की गई। कहा गया कि मॉर्निंग वॉक करना लोगों के लिए बेहद जरूरी है। सुबह-सुबह प्रतिदिन दौड़ने व सैर करने से शरीर की बीमारियां दूर होती है। जिससे आप जीवन में शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यहां उपस्थित युवागण होली गीत, संगीत के जश्न में उत्साहित दिखे।

मौके पर हिमांशु कुमार बर्णवाल, निलेश कुमार बरनवाल, विजेंद्र बरनवाल, रामदास नायक, बसंत बरनवाल, गौतम कुमार, विजेंद्र प्रसाद, उज्जवल कुमार, सनी, मनी कुमार, सुमित कुमार बरनवाल, उमेश कुमार बरनवाल, चंदन कुमार रजक, संतोष कुमार ठाकुर, धीरज शर्मा, रामचंद्र महतो, राहुल रजक, विशाल कुमार, आनंद कुमार, सुजीत, मोहन, गोलू, बादल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *