Advertisement

कसमार में दिल दहला देने वाली घटना, सात वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

प्रहरी संवाददाता/कसमार (​बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक गाँव में सात वर्षीय मासूम के साथ दो युवकों द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार (कुकर्म) किए जाने की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।

​पीड़ित बच्चे की माँ द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले उसका सात वर्षीय पुत्र गाँव में आम चुनने गया था। इस दौरान गाँव के ही दो मनचले युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर रस्सी से बाँध दिया। इसके बाद आरोपियों ने मासूम के साथ क्रूरतापूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार किया। साथ हीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

स्कूल जाने से मना करने पर खुला मामला

बताया जाता है कि उक्त ​घटना के बाद से मासूम बुरी तरह डर गया था। उसके गुप्तांग में तेज दर्द था, जिसके कारण उसने लोक-लाज और खौफ से घर में कुछ नहीं बताया। जब उसने स्थानीय मकतब (स्कूल) जाने से साफ मना कर दिया, तब माँ ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद सहमे हुए बच्चे ने रोते हुए अपनी माँ को पूरी आपबीती सुनाई। ​पीड़ित की माँ का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मकतब (स्कूल) के शिक्षकों से भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन या शिक्षकों की ओर से इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया और न ही कोई कार्रवाई की गई। ​

अंततः न्याय की गुहार लगाते हुए माँ ने कसमार थाने में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की माँग की है। कसमार पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पोक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जाँच में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक आरोपियों की गिरफ्तारी की सुचना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *