Advertisement

हेल्थी फैमिली वेल्थी नेशन संभव – पद्मश्री

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। चुटिया के समुदायिक भवन में आयोजित हेल्थी फैमिली वेल्थी नेशन, रोग मुक्त झारखंड मिशन (Jharkhand Mission) पर काम कर प्रतिभा जननी सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत ने पद्मश्री मुकुंद नायक का सम्मान शॉल ओढ़ा कर और पुष्पगुच्छ देकर किया।

इस अवसर पर जेईएस के अध्यक्ष असलम अंसारी (President of JES Aslam Ansari), इन्द्रध्रुम हर्बल टेक्नोलॉजी की सीईओ मीना एंथोनी तिर्की आदि गणमान्य उपस्थित थे।

गौरतलब है कि प्रतिभा जननी सेवा संस्थान द्वारा पुरे देश में” हेल्थी फैमिली वेल्थी नेशन” और रोग मुक्त झारखण्ड अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत ने की थी।

बहरहाल इस कार्यक्रम में पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि स्वस्थ्य परिवार ही समृद्ध राष्ट्र की निशानी है। राष्ट्र (State) को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ्य होना होगा और स्वस्थ्य रहने के लिए प्रकृति के करीब रहना होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को मेरा पूरा मार्गदर्शन और सहयोग रहेगा।

वहीं झारखंडी एकता संघ (जेईएस) के अध्यक्ष असलम अंसारी ने कहा कि मौजूदा समय में देश की जनता पश्चिमी सभ्यताओं के साथ- साथ खान – पान को भी अपनाते जा रही है, यानि जंक फूड का दौर चल पड़ा है।

जिसके कारण स्वस्थ्य लोग भी किसी न किसी बीमारी के चपेट में आते जा रहे हैं। जो कि इस अभियान के विरुद्ध है। इस कार्यक्रम (Program) में आये अतिथियों के संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत ने आभार माना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *