Advertisement

बोकारो के सेक्टर बारह में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। महावीर जयंती के अवसर पर बोकारो के सेक्टर बारह ई स्थित हनुमान मंदिर में रामभक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में सेक्टर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर श्रीहनुमान, श्रीराम की श्रद्धा व् भक्तिभाव से पूजा की।

इस अवसर पर बजरंग बली के भक्तों ने पूजा के उपरांत मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण किए। मंदिर के पुजारी विवेक मिश्रा ने 3 अप्रैल को बताया कि इस मंदिर में महावीर जयंती के अवसर पर हर वर्ष भगवान श्रीहनुमानजी, भगवान श्रीरामजी एवं रामजी के परिवार का धूमधाम से पूजा अर्चना किया जाता है। कहा कि इस मंदिर में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से हनुमानजी का पूजा अर्चना करते है, उनकी मनोकामना अवश्य पूरा होता है।

कहा कि इस अवसर पर श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु लाल धागा बांधते है और जब मनोकामना पूरा हो जाता है तो हनुमानजी की पूजा अर्चना कर उस धागा को खोलकर नदी में प्रवाह करते है। पंडित विवेक मिश्रा का कहना है कि श्रीहनुमानजी के जन्मोत्सव पर पूरे मंदिर को जगमगाती रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरा मंदिर परिषद सुशोभित हो गया। पूजा उपरांत उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *