Advertisement

लोकायुक्त न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता से मिला हमर अधिकार मंच प्रतिनिधिमंडल

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। हमर अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल 27 अप्रैल को झारखंड के लोकायुक्त न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता से मिला। नेतृत्व मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार हमर अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला के नेतृत्व में झारखंड के लोकायुक्त पूर्व न्यायमूर्ति झारखंड उच्च न्यायालय अमिताभ कुमार गुप्ता से मिलकर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दिया और उनको अपने द्वारा फुटपाथ विक्रेताओं, यातायात नियमावली और नागरिक सुविधाओं पर लिखित पुस्तक, जिसे क्रॉउन पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है भेंट करते हुए एक ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में मांग गया किया कि लोकायुक्त कार्यालय में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लंबित 3000 से अधिक शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके जांच में तेजी लायी जाय और झारखंड के 24 जिलों में व्यापक जागरूकता ड्राइव चलाया जाय, ताकि जहां-जहां भ्रष्ट आचरण हो रहा है, वहां आम जनमानस को लोकायुक्त की शक्तियों और कार्यों के बारे में जानकारी हो सके।

कहा गया कि पीड़ित लोकायुक्त कार्यालय पहुंच कर भ्रष्ट आचरण के विरुद्ध अपना शिकायत दर्ज करवा सके। साथ ही उन्होंने मंच के विगत कार्यों जैसे आरटीआई कार्यशाला और मानव अधिकार कार्यशाला, सिविल राइट्स की जागरूकता इत्यादि के बारे में लोकायुक्त को जानकारी दी। लोकायुक्त ने कहा कि वे लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने जा रहे हैं। कहा कि झारखंड के 24 जिलों में समय-समय पर जागरूकता ड्राइव भी चलाया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

प्रतिनिधिमंडल में हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष निराला सहित उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, संतोष मृदुला, महासचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, सचिव चंद्र देव कुमार बरनवाल, चंदू, संयुक्त सचिव मनीष बक्शी, दीनबंधु कुमार, बीरेंद्र नगड़ूवार, जूही कुमारी चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य सुजीत कुमार पांडेय, अश्विनी कुमार, संतोष कुमार शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *