Advertisement

कोह पंचायत के जाराडीह में ग्रुप महिलाओं ने की बक्शा पूजा, पूर्व विधायक हुए शामिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में कोह पंचायत के जाराडीह में 2 मार्च को ग्रुप की महिलाएं बड़ी उल्लास व सादगी के साथ वार्षिक समारोह सह बक्शा पूजा का आयोजन किया। यहां गोमियां के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर संगठन की ओर से पूर्व विधायक का स्वागत किया गया। संगठन की दीदियों ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और अपने कार्य उन्हें गिनाए। पूर्व विधायक प्रसाद ने संगठन की महिला दीदियों को उनके उल्लेखनीय कार्य और कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं घरो से निकलकर समाज को नई दिशा और आयाम दे रही हैं। घर की जिम्मेवारी से लेकर स्वावलंबी बनने तक कड़ी मेहनत कर रही है। यह संतुलित समाज के लिए उपयुक्त है।

पूर्व विधायक (MLA) ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल में शुरू से ही महिला शक्ति का सम्मान किया है और उनके हक अधिकार के लिए जागरूक तथा यथासंभव मदद करते रहे हैं। उन्होंने आगे भी हर संभव सहयोग करने और संगठन के विकास पर बल दिया।

मौके शिव शक्ति ग्राम संगठन के अध्यक्ष काजल देवी, सचिव नीतू देवी, उपाध्यक्ष संगीता देवी, सीमा देवी, वीना देवी, अनिता देवी, सरूबाला देवी, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, मिथुन महतो, रामफल महतो, सियाराम, रमेश, सहदेव, जगदीश महतो, रामेश्वर ठाकुर, उगन ठाकुर समेत काफी संख्या में महिला, पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *