Advertisement

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में झारखंड का शानदार प्रदर्शन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के लिए बेहद गर्व का क्षण सामने आया है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में बोकारो जिला के सेंटर फॉर एक्सीलेंस चंदनकियारी की प्रतिभाशाली एथलीट अनामिका उरांव ने 4×100 मीटर रिले रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर राज्य और जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया।

अनामिका उरांव के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक अप्रैल को कहा कि यह जीत न केवल बोकारो बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और उचित मार्गदर्शन एवं सुविधाओं के साथ वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि अनामिका उरांव की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। कहा कि यह जीत झारखंड के खेल जगत के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आई है।

राज्य सरकार एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण और संसाधनों का सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है। अनामिका की इस सफलता से न केवल बोकारो बल्कि पूरे राज्य में खुशी की लहर है और हर कोई उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *