प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 13 मार्च की सुबह वनांचल एक्सप्रेस से साहिबगंज से राँची जाने के दौरान बोकारो पहुंचे। स्टेशन पर विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए। पांच में 4 राज्यों में भाजपा की शानदार जीत हुई। सबसे ज्यादा आबादी वाला और 80 लोकसभा सीट वाला राज्य यूपी में भाजपा की बंपर जीत और योगी सरकार की वापसी के बाद झारखंड के भाजपाई बमबम हैं।
चुनाव परिणाम के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra modi) ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव की दिशा तय हो गई है। इसके बाद झारखंड भाजपा मिशन-2024 पर निकल पड़ी है। झारखंड में 2024 में ही विधानसभा चुनाव भी होना है।
बोकारो रेलवे स्टेशन पर एक भेंट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल, जंगल व जमीन के नाम पर सत्ता में आने वाली हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य की खनिज संपदा को दोनों हाथों से लूटने का काम किया है। पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से अवैध माइंस चलाए जाने के अलावा स्टोन चिप्स, पत्थर की धुलाई में जमकर वसूली की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। वगैर रिश्वत दिए छोटा से छोटा काम कराना भी अब झारखंड में संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।
हेमंत सरकार (Hemant Government) को राज्य के विकास व तरक्की से कोई लेना देना नहीं है। पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चौपट है। खनिज संपदा की खुलेआम लूट हो रही है। भ्रष्टाचार और अफसरशाही चरम पर पहुंच गई है। सत्ता में शामिल लोग ठेका-पट्टा मैनेज करने में ही मशगूल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष का बोकारो रेलवे स्टेशन (Bokaro Railway station) पर स्वागत करने वालो में पूर्व जिला अध्यक्ष रोहितलाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, संजय त्यागी, अशोक कुमार पप्पू, विक्रम पांडेय, जयनारायण मरांडी, माथुर मंडल, शंकर रजक, महेन्द्र राय, भैया प्रीतम, रामलाल सोरेन, अनिल सिंह, मनोज सिंह, विनय किशोर, बैद्यनाथ प्रसाद, आदि।
विकास कुमार, देवेंद्र सिंह, गोलू उपाध्याय, अविनाश झा, घनश्याम आनंद, सीमा शर्मा, अमित कुमार, रंजीत वर्णवाल, पंकज सिंह, मॉन्टी सिंह, गोविंद टुडू, राधा देवी, राजेश वर्णवाल, राम बिलास सिंह, भोला साव, उमेश शर्मा, उमेश कुमार, दिलावर गोस्वामी, कन्हैया सिंह, अशोक यादव, राजेश ठाकुर, जयप्रकाश गांधी, प्रेम कुमार आदि शामिल हैं।
![]()












Leave a Reply