रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्यकारिणी परिषद बैठक का भव्य शुभारंभ बोकारो के सेक्टर नाइन डी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 31 मार्च को किया गया। उद्घाटन डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल, डॉ मौसमी पॉल, प्रकाश टूटी और निलेश गिरिराज कटारे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक में प्रदेश भर से आए छात्र प्रतिनिधि शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और सामाजिक मुद्दों पर गहन मंथन कर रहे हैं। इस दौरान मंच से सरकार की नीतियों, विशेषकर भाषाई विभाजन के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि भाषा समाज को जोड़ने का माध्यम है, न कि बांटने का।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अराजकता पर चिंता जताई, जबकि प्रदेश मंत्री ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर संगठन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम का समापन एक अप्रैल को लिए गए संकल्पों के साथ किया जाएगा, जिसमें छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।
![]()













Leave a Reply