प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी शॉपिंग सेंटर में रविवार को पूजा मेडिकल की दूसरी शाखा वो लक्ष्य आयुर्वेद सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। नई शाखा के खुलने से अब क्षेत्रवासियों को दवाइयों की बेहतर और सुलभ सुविधा मिलने लगेगी।
संस्था के प्रबंधक सपन कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि चास में पहली शाखा की अपार सफलता के बाद अब कोऑपरेटिव कॉलोनी में दूसरी शाखा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को विशेष सुविधा देते हुए सभी दवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जो इस क्षेत्र में पहली बार है।
उन्होंने यह भी बताया कि पूजा मेडिकल में सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी सेवा भी शुरू की गई है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर दवा और प्राथमिक चिकित्सा परामर्श मिल सके।
नई शाखा के खुलने से आसपास के लोगों को अब समय और पैसे दोनों की बचत के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
![]()













Leave a Reply