Advertisement

बोकारो में आधुनिक शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन, प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। शहर में रायफल शूटिंग खेल के विकास और छुपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सरस्वती विद्या मंदिर 3सी परिसर में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, झारखंड ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश लाल एवं विद्यालय के सचिव राज कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने कहा कि निशानेबाजी हमारी संस्कृति से जुड़ा खेल है और अब बोकारो से भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। जय प्रकाश लाल ने इसे बोकारो के खेल जगत के लिए मील का पत्थर बताते हुए नई संभावनाओं की बात कही। राज कुमार ने खेल को शारीरिक व मानसिक विकास का सशक्त माध्यम बताया।
इस रेंज में खिलाड़ियों को शूटिंग के साथ योग, मेडिटेशन, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और खेल विज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर कई खिलाड़ी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *