Advertisement

राज्यपाल ने दीनदयाल फाउंडेशन के सदस्यों को किया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने दीनदयाल फाउंडेशन के सदस्यों को बीते 23 मार्च को राजभवन में सम्मानित किया। साथ हीं राजयपाल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार दीनदयाल फाउंडेशन (Deendayal Foundation) के सराहनीय कार्यों को देखते हुए झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने बीते 23 मार्च किया संध्या राज भवन रांची में फाउंडेशन की झारखंड महिला अध्यक्ष गायत्री तिवारी, झारखंड महासचिव पंकज सोनी एवं बोकारो जिलाध्यक्ष पवन सिंह को सम्मानित किया। साथ ही राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी ओर से दीनदयाल फाउंडेशन को हमेशा सहयोग मिलेगा।

इस संबंध में आईईएल (IEL) रहिवासी एवं दीनदयाल फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा गायत्री तिवारी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान संस्था ने गरीबों को हर संभव मदद किया। जहां जरूरत पड़ी गरीबो के लिए संस्था खडी रही।

तिवारी के अनुसार हमारी संस्था हमेशा सामाजिक कार्यों (Social work) से जुड़ी रहती है। यही कारण है कि आज उन्हें यह सम्मान मिला। क्षेत्र के रहवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए गायत्री तिवारी को बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *