मैक्स नई दिल्ली के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राजीव राठी देंगे सेवा
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के काँके रोड स्थित सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल गांधीनगर में आगामी 17 जुलाई को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस चिकित्सीय शिविर में मैक्स अस्पताल नई दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्सक व् सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राजीव राठी हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जाँच कर चिकित्सीय सलाह देंगे।
सीसीएल मुख्यालय रांची के जनसंपर्क विभाग के अनुसार हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। कहा गया कि संबंधित मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट/जाँच के पेपर हों तो उसे अवश्य अपने साथ लाये। कहा गया कि सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्याधुनिक ईलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित हो सके।
![]()













Leave a Reply