Advertisement

पूर्व अधिकारीयों ने तेनुघाट का भ्रमण किया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित अतिथि भवन के उद्धघाटन के समय विभाग के तत्कालीन कमिश्नर सिंधेश्वर सहाय तथा तेनुघाट प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की पहली प्राचार्या सरोज सिन्हा परिवार भ्रमण के दौरान 26 मार्च को तेनुघाट पहुंचे।

भ्रमण करने वालों में सिंघेश्वर सहाय के पोता संजय सहाय तथा सरोज सिन्हा की पुत्रियां अनुदीता प्रसाद, आकांक्षा कुमार एवं अवंतिका सहाय साथ में थी।

जानकारी के अनुसार अवंतिका सहाय जो संजय सहाय की पत्नी भी है। इस दौरे के क्रम में संजय सहाय ने बताया कि उनके दादा तेनुघाट अतिथि गृह के बारे में काफी कुछ बताया था। उन्होंने बताया था कि अपने समय का यह एक बहुत ही अनोखा भवन था।

जब वे यहां कमिश्नर के पद पर पदस्थापित थे। उन्होंने बहुत कुछ विस्तृत रूप में उन्हें बताया था। जिसे लेकर तेनुघाट अतिथि गृह देखने की उन्हें काफी जिज्ञासा थी। इसलिए आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ तेनुघाट घूमने आये।

प्राचार्या सिन्हा की पुत्रीयों ने बताया कि जिस समय उनकी माता प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तेनुघाट की प्राचार्या थी। उस समय वे यहां अपना बचपन बिताया था। वह तेनुघाट किरण बेबी पैराडाइज में पढ़ाई भी की थी। प्राचार्या सिन्हा की बेटियों ने यहां भ्रमण के दौरान अपने बचपन को याद करते हुए पूरे क्षेत्र का दौरा किया।

बताते चलें कि प्राचार्या के पति ए एन सिन्हा तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में कार्यपालक दंडाधिकारी सहायक आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने तेनुघाट में बिताए अपने पल को याद किया।

इस दौरान तेनुघाट के अधिवक्ता हरि शंकर प्रसाद और सुभाष कटरियार ने उनलोग को तेनुघाट अतिथि गृह, तेनुघाट डैम, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तेनुघाट और किरण बेबी पैराडाइज का भ्रमण करवाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *