प्रहरी संवाददाता/पटना (बिहार)। देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में अपना जन्मदिन मना रहे बिहार के युवक की पुलिस कांस्टेबल द्वारा बिहारी कहकर गाली देने व् गोली मारकर हत्या करने के मामले में पश्चिमी दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने मोर्चा खोल दिया है।
इस बाबत पुर्व सांसद मिश्रा ने 28 अप्रैल को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना के वक्त वे बिहार की राजधानी पटना आये थे। उन्होंने बताया कि उनके पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के नजफगढ़ में स्थित जाफरपुर कलां में बिहार के रहने वाले पाण्डव कुमार अपने बच्चे का जन्मदिवस मना रहे थे। इसी बीच दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल आया और उसने परिवार वालों से गाली गलौज कर कहा ये बिहारी तुम लोग डीजे बंद करो। उन्होंने बताया कि इसी बीच उक्त पुलिस कर्मी ने जेब से रिवॉल्वर निकाल कर गोली चला दी, जिसमें पाण्डव कुमार और उनके एक मित्र को गोली लगने से मृत्यु हो गई।
उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से मांग की है कि इस घटना की जांच करवाए, ताकि दोषी को सख्त से सख्त सजा मिले। जिससे भविष्य में ऐसी घटना न घटे। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने उक्त घटना को अति निंदनीय कहा है।
![]()













Leave a Reply