Advertisement

स्वर्गीय विशेश्वर महतो के ब्रह्मभोज में शामिल पूर्व विधायक ने दिवंगत को दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मायापुर पंचायत भुचुंगडीह रहिवासी स्वर्गीय विशेश्वर महतो के निधन पर 13 जुलाई को ब्राह्मभोज का आयोजन किया गया। दिवंगत के आवास पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुई।

इस दौरान पूर्व विधायक ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

ब्राह्मभोज कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया राजेन्द्र महतो एवं झामुमो कसमार प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि स्वर्गीय विशेश्वर महतो का जीवन सादगी, सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों का प्रतीक था। उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित एवं मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

मुखिया राजेन्द्र महतो ने कहा कि स्वर्गीय विशेश्वर महतो समाज के सम्मानित एवं सहयोगी में से थे। उनका निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी परिवार के दु:ख में बराबर के सहभागी हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय विशेश्वर महतो का स्नेह और सामाजिक व्यवहार हमेशा रहिवासियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *