Advertisement

पूर्व विधायक व केंद्रीय प्रवक्ता सदमाकला गांव पहुंचकर अलग अलग परिवार के लोगों से मिले

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गोमियां के पूर्व विधायक एवं झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद 11मार्च को पार्टी प्रतिनिधियों के साथ पेटरवार प्रखंड के हद में सदमाकला गांव पहुंचे। वहां पर स्थानीय निवासी जयराम महतो के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुये।

वहां पर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इसी गांव के एक अन्य ग्रामीण सुरेंद्र महतो की पत्नी के आकस्मिक निधन की खबर पाकर पूर्व विधायक वहां पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के प्रति शोक जताया और पारिवारिक सदस्यों को ढाढस बंधाया।

मौके पर दोनो कार्यक्रमों में उनके साथ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, झामुमो पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण महतो, समाजसेवी शौकत अंसारी, हसनुल अंसारी, गणेश महतो, जगदीश महतो, लालदेव महतो, उमेश महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *