Advertisement

बांध पंचायत के टड़ीयापार विद्यालय में प्रबंध समिति का गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत ग्राम महलीबांध स्थित नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय टड़ीयापार में विद्यालय प्रबंध समिति के गठन हेतु बीते 20 जुलाई को बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में मुख्य रूप से बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी शामिल थी।

उक्त जानकारी मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव ने 21 जुलाई को दी। मुखिया पुत्र ने बताया कि आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष बबीता देवी तथा उपाध्यक्ष छोटू रजवार को निर्विरोध मनोनीत किया गया।

वहीं विद्यालय प्रबंध समिति सचिव थानु रविदास, शिक्षक प्रतिनिधि सुमित्रा कुमारी, स्थानीय प्राधिकार के सदस्य गुलटन यादव सहित अभिभावक सदस्य रमेश रजवार, जयंती देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, पुनम देवी, रीना देवी, सरस्वती देवी, सीता देवी, चमटु सिंह, थानु रविदास को बनाया गया। बैठक में उपरोक्त के अलावा संगीता सहित आशा कार्यकर्त्ता तथा एएनएम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *