प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के टोला नावाडीह स्थित मड़ई स्थान में आगामी 30 मार्च को सरहुल पर्व मनाए जाने को लेकर 13 मार्च को बैठक का आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रामीण रहिवासी, नाया एवं मांझी बाबा आदि की उपस्थिति में विशेष बैठक आयोजित कर नई कमिटी का गठन किया गया।
नई कमिटी (New Committee) के अध्यक्ष संजय सोरेन, उपाध्यक्ष लालदेव सोरेन, सचिव राजेश मुर्मू, उपसचिव बाबूचंद मांझी, कोषाध्यक्ष जीतलाल सोरेन, उप कोषाध्यक्ष श्रावण कुमार मांझी, संगठन मंत्री फूलचंद मरांडी आदि सर्व सम्मति से चुने गए।
मौके पर मानिक चंद मंडल, सुखदेव सिंह, धनेश्वर सिंह, मकरू करमाली, मांझी बाबा, परसादी मुर्मू, बिसुन मांझी, जलेश्वर मांझी, बिनोद, राधे, संजय, बाबू दास, हरि दास, बिंदेश्वर, फूलचंद, लोवीश्वर, रामप्रसाद, नागेश्वर, दशरथ, बिगराम, लखीराम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply