Advertisement

वन बचाव सुरक्षा समिति ने जल, जंगल, जमीन बचाओ अभियान चलाया

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में माडमो में 28 फरवरी को वन बचाव सुरक्षा समिति के द्वारा जल, जंगल, जमीन बचाव के लिए अभियान चलाया गया। अभियान में वन से संबंधित मुख्य विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा कहा गया कि मड़मो गाँव से जो भी जंगल की सम्पति है, उसको बाहर नहीं जाने देंगे। जंगल में पेड़ पौधों कटाई पर रोक रहेगी। जमीन अतिक्रमण पर रोक, पत्थर निकासी पर रोक जारी रहेगा।

यह अभियान मड़मो वन समिति के अध्यक्ष कैलास महतो, सह सचिव तिलकचंद महतो और अर्जुन महतो के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत मड़मो वैधबखरी के हनुमान मंदिर से किया गया और चटकरी, खरकट्टो, चिरूडीह होते हुए मड़मो उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप समाप्त हुआ।

इस अभियान में हज़ारो की संख्या में महिलाएं-पुरुष शामिल हुए। जिसमें बसारत अंसारी, डेगलाल महतो, संतोष महतो, करुलाल महतो, बुधन महतो, नेमचंद महतो, आदि।

पारो देवी, वार्ड सदस्या भूलिया देवी, रेशमी देवी, उपाध्यक्ष भगिया देवी, बेबी देवी, लक्ष्मी देवी, आशा देवी, तिलकी देवी, बबिता कुमारी, भुनेश्वरी देवी, ललिता देवी, नेमिया देवी, गिरजा देवी, अनीता देवी समेत भारी संख्या में ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *