रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महावीर चौक एवं गांधी रोड स्थित बजरंगबली मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का भव्य आयोजन किया गया।
बताया जाता है कि 2 अप्रैल की सुबह से ही हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमानजी का आशीर्वाद लिया गया।
खैरचातर के गांधी रोड हनुमान मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश जायसवाल ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव हमें सेवा, समर्पण और भक्ति की प्रेरणा देता है। कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को धर्म और संस्कार से जोड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
वहीं महावीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता अनीस जायसवाल ने कहा कि हनुमानजी शक्ति, साहस और निष्ठा के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति एवं स्थानीय रहिवासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौके पर अनीश कुमार जायसवाल, गौरव कुमार जायसवाल, अनुज कुमार जायसवाल, तुलसीदास जायसवाल, ज्ञानेश जायसवाल, विष्णु जायसवाल, राहुल कुमार जायसवाल, मुरारी भगत, अजीत कुमार जायसवाल, अभय कुमार जायसवाल, संतोष जयसवाल, धनंजय जायसवाल, श्रीकेश जायसवाल आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply