Advertisement

मडमो में समाजसेवी स्व.विजय सिंह की मनाई गई पहली पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में मडमो पंचायत परिसर में 3 मार्च को समाज सेवी स्वर्गीय विजय सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाया गया। साथ ही उनके प्रतिमा पर पुष्पमाला श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया।

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया महेंद्र गंजू (Panchayat head Mahendra Ganju) ने कहा कि स्वर्गीय विजय सिंह समाज के प्रति समर्पित रहने वाले समाजसेवी थे। साथ हीं वे अच्छे चरित्र और अच्छे स्वभाव के कारण जाने जाते थे। वे समाज के किसी भी कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान निभाते थे।

मौके पर सुखदेव महतो, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि घनश्याम महतो, रामानंद सिंह, बहराम हांसदा, बहराम मरांडी, बसंत सिंह, संजीत रवानी, नंदलाल महतो, अरविंद कुमार, स्व सिंह के दोनो पुत्र मुकेश सिंह, अरविंद सिंह के अलावा उज्वल कुमार, पोता-पोती सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *