Advertisement

किसान मजदूर उच्च विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ जिला के हद में गिद्दी सी स्थित किसान मजदूर उच्च विद्यालय परिसर में 22 मार्च को कक्षा दस के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकुमार पांडेय, संचालन गुलाब चंद प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय सचिव तालेश्वर प्रसाद ने की।

मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विदाई गीत विद्यालय के छात्र प्रेम प्रकाश सिंह एवं राजेश प्रसाद, नृत्य विद्यालय की छात्रा चांदनी कुमारी, रिया कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, नैना कुमारी, चुन्नी कुमारी, मुन्नी कुमारी तथा नीता कुमारी ने प्रस्तुत किया। यहां दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से कलम तथा पुष्प भेंटकर विदाई दिया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा नागेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार महतो, युगेश कुमार महतो, शाहिल कुमार महतो, ब्यूटी पटेल, रेशमी कुमारी, राम दयाल राम, शोभा महतो, वीरेंद्र महतो आदिवासी विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी सहित दर्जनों अभिभावकगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी विद्यालय के शिक्षक गुलाब चंद प्रसाद ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *